Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इन्स्पेक्टर खड्का तस्करो का सरदार, कहता है लाईन मिलाओ जो चाहो ले जाओ

 

मनोज बनैता, सिरहा,२१ जुलाई । सिरहा का वरियारपट्टी स्थित सशस्त्र प्रहरीका इन्स्पेक्टर हरि खड्का के निर्देशन मे एक महिला को बडी बेरहमी से पिटा गया है । वरियारपट्टी क्षेत्रमे तस्करी का धन्धा बढ्ने के मसले पर भन्सार कर्मचारी के साथ सुखिपुर ८ निवासी जीवछी पुर्वे जब बात कर ही रही थी कि उसी वक्त इन्स्पेक्टर खड्का आकर उन्हें पिटने का आदेश दिया । जीवछी पुर्वे को इन्स्पेक्टर खड्का के निर्देशन मे महिला प्रहरी ने पीठ और पेट पर लाठी से पिटा है । पीडित जीवछी पुर्वे का कहना है कि ‘लाइन मिलाकर खुल्लेआम सामान तस्करी होरहा है पर कोई गरिब को दो चार पैकेट सलाई किनकर लाना भी मुस्किल है ।’ घायल पुर्वे कर्ज लेकर उपचार करारही है । ईनसाफ के लिए पीडित पुर्वे ने जिल्ला प्रशासन कार्यालय सिरहा मे दर्खास्त दी है । प्रशासन ने छानविन को प्रक्रिया आगे बढाए जाने कीजानकारी दी है । स्थानीय लोगोका कहना है कि उस क्षेत्र मे इन्स्पेक्टर खड्का ने दर्जनो तस्करो से सेटिङ करके दैनिक रुप मे लाखो का राजस्व छली कररहा है । तस्कर भारत से राजनिवास, रजनीगन्धा, दाल, चिनी, तेल, ड्रग्स लगायत के सामान लाते है और नेपाल से चाइनिज स्याउ, गाजा लगायत के सामान भारत भेजते है । ईस तस्करी के सामान आयात – निर्यात मे सशस्त्र प्रहरी का इन्स्पेक्टर हरि खड्का भरपुर साथ दे रहने की खबर है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083
पीडित जीवछी पुर्वे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed