नेपालगंज में सामाजिक सद्भाव मूल समिति गठन

नेपालगन्ज, (बाँके) पवन जायसवाल ।बाँके जिला के नेपालगञ्ज में सामाजिक सद्भाव प्रबद्र्धन तथा अभिबृद्धि के लियें सामाजिक सद्भाव मूल समिति गठन किया गया है ।
बास नेपालगञ्ज की पहल में नेपालगञ्ज के बिभिन्न क्षेत्र के व्यक्तियों की उपस्थिति में मूल समिति गठन किया गया है । समिति नेपालगञ्ज उद्योगा बाणिज्य संघ के अध्यक्ष नन्दलाल बैश्य के संयोजकत्व में मूल समिति गठन किया गया है ।
इसी तरह मूल समिति के सह–संयोजक में मुस्लिम समुदाय की ओर से मोहम्मद फरिदुल हक, सदस्य सचिव में ईसाई समाज के रमेश रेग्मी, सह–सचिव में बौद्ध धर्म के रण प्रसाद राना और कोषाध्यक्ष पद में सिक्ख समुदाय के अमरजीत सिंह सर्ब सम्मत से चयन हुये हैं ।
इसी तरह सदस्यों में सामाजिक अगुवा मैमुना सिद्दीकी, पत्रकार शाकील कादरी, व्यवसायी तारा रोकाय, नेपाल भारत मैत्री संघ बा“के के अध्यक्ष अजय टण्डन, कसौंधन बैश्य समाज बाँके की रमारानी बैश्य, शैलेन्द्र बैश्य, अधिकारकर्मी बिश्वजीत तिवारी, व्यवसायी रमेश शाह, अवनिश अग्रवाल और धम्बोझी माध्यमिक बिद्यालय की प्राचार्य किरण आचार्य सर्व सम्मत से चयन हुई हैं ।
नेपालगञ्ज को एक सामाजिक सद्भाव का शहर के रुप में पहचान के लिये यह समिति काम करेगी समिति के अध्यक्ष नन्दलाल बैश्य ने बताया । कार्यक्रम में बोलते हुये नेपाल उद्योग बाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय सदस्य कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ ने नेपालगञ्ज को बिबिधता को एकता की शुत्र में बाधने के लिये समिति अपरिहार्य रही है बताया ।
बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह ने सहजीकरण किया कार्यक्रम में ४० से अधिक लोगों की उपस्थिति रही थी ।
समिति गठन पश्चात समिति की बैठक ने ११ सदस्सीय सल्लाहकार समिति गठन किया गया । जिस में नेपाल उद्योग बाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय सदस्य कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ, वरिष्ठ कलाकार श्यामानन्द सिंह, समाजसेवी सेम शाक्य, उद्योगी, व्यवसायी अच्युत प्राद प्रसाई, वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके, महेन्द्र बहुमुखी क्याम्पस नेपालगन्ज के क्याम्पस प्रमुख गणेश रेग्मी, ओंम शान्ति की क्षेत्रीय प्रमुख दुर्गा पौडेल, मानव धर्म सेवा समिति की नन्दनी वाईजी, नेपालगञ्ज उप–महानगरपालिका के प्रमुख डाक्टर धवल शम्सेर राणा, अधिवक्ता लोक बहादुर शाह और गोपी बर्नवाल रहें है ।
बैठक ने इससे पहले युएनडिपी की सहकार्य में बास ने गठन किया सामाजिक सद्भाव समिति मनिकापुर, सदरलाईन, सामाजिक सद्भाव युवा समिति, महिला समिति, शिक्षक समिति के संयोजक और बास के प्रमुख को आमन्त्रित सदस्यों के रुप में मनोनित किया है । मूल समिति की सचिवालय नेपालगञ्ज उद्योग बाणिज्य संघ में रखने के लिये निर्णय समेत किया गया है संयोजक नन्दलाल बैश्य ने बताया । उन की अनुसार समिति ने श्रावन महीने के ९ गते को बृहद अन्र्तक्रिया कार्यक्रम किया जाएगा ।



