Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो–तिहाई की ओली सरकार इतिहास में ही बदनाम सरकारः पहाडी

 

काठमांडू, २१ जुलाई । मानव अधिकारकर्मी कृष्ण पहाडी ने कहा है कि दो तिहाई मत प्राप्त वर्तमान सरकार इतिहास में ही बदनाम सरकार के रुप में प्रमाणित हो चुका है । २२ दिनों से आमरण अनशन में रहे डा. गोविन्द केसी को समर्थन करते हुए शनिबार माइतघर–बानेशवर में आयोजित प्रदर्शनसभा को सम्बोधन करते हुए पहाडी ने कहा कि ओली सरकार के ऊपर बदनामी का दाग लग चुका है ।
मानवअधिकारकर्मी पहाडी को मानना है कि सरकार लोकतन्त्र विरोधी हो गई है । उन्होंने आगे कहा– ‘संविधान के विपरित सभामुख और उप–सभामुख नेकपा ने अकेले ही रखा है ।’ उन का यह भी मानना है कि इन्टरनेट में १३ प्रतिशत भ्याट लगाने से सरकार सूचना प्रविधि विरोधी के रुप में आगे आया है । इसीतरह उन्होंने कहा कि सर्वोच्च अदालत से दोषी ठहर व्यक्ति को कानुन विपरित रिहा करके ओली सरकार ने विधि का शासन विपरित काम किया है । उन्होंने कहा कि नवगठित पार्टी समावेशी भी नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com