अब प्रधानमन्त्री खूद करेंगे डा. केसी के साथ वार्ता
काठमांडू, २३ जुलाई । २४ दिनों से आमरण अनशन पर रहे डा. गोविन्द केसी के साथ प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली खूद वार्ता करने के लिए तैयार हुए हैं । लेकिन इसके लिए प्रधानमन्त्री ओली की तरफ से एक शर्त को आगे बढ़ाया गया है । वह है– तत्काल के लिए अनशन स्थगित करके स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करना होगा, उसके बाद प्रधानमन्त्री ओली खूद डा. केसी के साथ वार्ता करने के लिए तैयार हैं । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में हैं ।
प्रधानमन्त्री ओली को कहना है कि हर वक्त वार्ता टोली के सदस्य परिवर्तन हो जाते हैं, आधिकारिक वार्ता टोली कौन हैं, सरकार को पता नहीं है । इसीलिए प्रधानमन्त्री खूद डा. केसी के साथ वार्ता कर समस्या समाधान करना चाहते हैं । प्रधानमन्त्री की ओर से उक्त सन्देश डा. केसी तक पहुँचाया गया है । लेकिन अभी तक डा. केसी ने इसके बारे में कोई भी जवाफ नहीं दिए हैं । स्मरणीय है, इससे पहले सरकार ने शिक्षा सचिव खगराज बराल के नेतृत्व में वार्ता टोली गठन किया था, लेकिन केसी ने अस्वीकार किया और कहा कि वार्ता में मन्त्री स्तरीय प्रतिनिधि होना चाहिए ।

