विराटनगर में लायंस क्लब ऑफ मिल्स एरिया ने लगाया रक्तदान शिविर
माला मिश्रा बिराटनगर। बिराटनगर के रानी स्थित बिराटनगर जुट मिल प्रांगण में लायंस क्लब ऑफ मिल्स एरिया के द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया । क्लब के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया रक्त अभाव के कारण लोगो को जान गवानी न पड़े कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है । शिविर में 51 पिंट रक्त संकलन हुआ । शिविर का सफल संचालन में लायंस जीतू रजक ,बिजय साह ,कैलाश साह , दिलीप राम ,अजय राय , दीपक रजक के अलावा नर्मदेश्वर महादेब व्यव्थापन समिति के अध्यक्ष शंकर साह, समाजसेवी राजेश गुप्ता सहित अन्य सदस्यगण सक्रिय रह हौसला अफजाई करते दिखे ।


