डा. केसी और सरकार बीच वार्ता, आज होनेवाली है महत्वपूर्ण सहमति
काठमांडू, २५ जुलाई । डा. गोविन्द पक्ष और सरकार के बीच औपचारिक वार्ता पुनः शुरु होे गई है । मंगलबार शाम दो पक्ष के बीच माथेमा प्रतिवेदन तथा डा. केसी की अनशन के संबंध में विचार–विमर्श हुअा था, लेकिन विचार–विमर्श बिना निष्कर्ष खत्म हो गया है । वार्ता के बाद जारी संयुक्त विज्ञप्ति मे कहा गया है कि वार्ता सकारात्मकता की ओर उन्मुख है और आज (बधुबार) पुनः दो पक्ष के बीच विचार–विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा ।
वार्ता के लिए नेकपा एमाले संसदीय दल के उपनेता सुवास नेम्वाङ ने पहल किया था । उन्होंने मंगलबार ही केदारभक्त माथेमा, मेडिकल काउन्सिल के धर्मकान्त बास्कोटा, पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल आदि लोगों के साथ भी विचार–विमर्श किया था । उसके बाद दोनों पक्ष शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्रालय में वार्ता के लिए बैठे थे, वार्ता के बाद जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि वार्ता में डा. केसी द्वारा उठाया गए मुद्दा में विचार–विमर्श किया गया है और बाकी विषय में बुधबार पुनः विचार–विमर्श कर सहमति कायम की जाएगी ।

