नेपाल और भारत के बीच पहला थिंक टैंक सम्मेलन ३१ जुलाई से
काठमांडू, २९ जुलाई
नेपाल और भारत के बीच पहला थिंक टैंक सम्मेलन मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। दोनों देशों के थिंक टैंकों के बीच सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान की दिशा में यह सम्मेलन अहम भूमिका निभाएगा।
भाजपा महासचिव राम माधव सम्मेलन के मुख्य वक्ता होंगे। एआइडीए के सीईओ सुनील के. सी. ने कहा, ‘नेपाल पहली बार नेपाली और भारतीय थिंक टैंक के बीच व्यापक सहयोग और जानकारी साझा करने की जरूरत से रूबरू होगा। साथ ही इस सम्मेलन से क्षेत्र में नीति निर्माताओं और थिंक टैंक के बीच की दूरी कम करने में मदद मिलेगी।’
सम्मेलन में नीति निर्माता, सरकार के प्रतिनिधि, राजनयिक, शिक्षाविद्, उद्यमी और मीडिया जगत से जुड़ी हस्तियां हिस्सा लेंगी। यह सम्मेलन हर साल कराए जाने की योजना है। सम्मेलन क्रमिक रूप से नेपाल और भारत में आयोजित होगा।


