पत्रकारिता विकास में कानुन व्यवस्था के लिए सरकार प्रतिवद्ध हैंः संचारमंत्री बाँस्कोटा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ जुलाई ।
संचार तथा सूचना प्रविधि मंत्री गोकुल प्रसाद बाँस्कोटा ने पत्रकारिता के विकास के लिए आवश्यक ऐन कानूनों की व्यवस्था को लेकर सरकार को प्रतिबद्ध बताया ।
नेपाल पत्रकार महासंघ कास्की के भवन निरीक्षण एवं भेंटघाट कार्यक्रम के दौरान मंत्री बाँस्कोटा ने ये बात कही । उन्होंने बताया कि समानुपातिक विज्ञापन संबंधी नया ऐन और मीडिया काउंसिल संबंधी नई व्यवस्था की जा रही है ।

