एकता की कमी के कारण काँग्रेस कमजोर हुवा हैंः सभापति देउवा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ जुलाई ।
नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने पार्टी के कमजाेर होने का कारण एकता की कमी को बताया । नवलपरासी के गैंडाकोट में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति देउवा ने पार्टी के सभी सदस्यों को एकताबद्ध होने का आह्वान किया ।
मौके पर वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने कहा कि न्याय और निष्पक्ष व पारदर्शी मूल्यांकन करते हुए पार्टी को एकताबद्ध करना होगा ।

