Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के विरुद्ध नेपाली जमीन का प्रयाेग नहीं हाेने दिया जाएगा : प्रम अाेली । चीनी राष्ट्रपति सी जिङ पिङ काे नेपाल भ्रमण का निमन्त्रण

 

काठमाडौं–२९ जुलाई

सरकार ने चीनी राष्ट्रपति सी जिङ पिङ काे नेपाल भ्रमण का निमन्त्रण  भेजा है । रविवार प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के साथ चीन के उपविदेशमन्त्री वाङ जुङ के साथ हुई मुलाकात में   प्रधानमन्त्री ओली ने राष्ट्रपति सी काे नेपाल भ्रमण का निमंत्रण दिया है ।

प्रधानमन्त्री ओली ने राष्ट्रपति सी के साथ चीन के प्रधानमन्त्री काे भी निमंत्रण दिया है । प्रधानमंत्री अाेली ने कहा है कि रिश्ताें में अधिक गहराई के लिए भर्मण अावश्यक है । हम उनका स्वागत करने के लिए अातुर हैं ।

यह भी पढें   सांसद बब्लु गुप्ता ने माफी मांगी

भेट के क्रम में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि नेपाली भूमि चीन के विरुद्ध प्रयोग नहीं हाेने दिया जाएगा । ‘हम एक चीन नीति के पक्ष में हैं  । यह हमारी स्थायी नीति है  । इस नीति पर हम अाघात नहीं हाेने देंगे आघात  ।

भेटवार्ता के क्रम में प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि अपने पहले प्रधानमन्त्रित्वकाल में चीनके साथ हुए ट्रान्सपोट र ट्रान्जिट सन्धि काे जल्द ही कार्यन्वयन में ले जाया जाएगा ।  उन्हाेंने कहा कि – ‘सन् २०१६ के मार्च में चीन के साथ हुई सन्धि काे शीघ्र ही निष्कर्ष में ले जाया जाएगा । ‘हम भूपरिवेष्टित देश हैं इस सन्धिमार्फत हम समुद्र तक पहुँचना चाहते हैं ।’

यह भी पढें   कांग्रेस से निर्वाचित स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधी करेंगे सावन १६ को राष्ट्रीय बैठक

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *