पाँच वर्ष में १७नया जहाज लाने की तैयारी
काठमान्डाै १ अगस्त
नेपाल वायुसेवा निगम ने अन्तर्राष्ट्रीय उडान में १७ जहाज लाने की योजना सहित पाँचवर्ष की कार्ययोजना तैयार की है ।
निगम कार्यकारी समिति ने मंगलबार नेपाल एयरलाइन्स में ५ वर्ष के भीतर १० न्यारोबडी ए ३२०–२०० अाैर ७ वाइडबडी ए ३३०–२०० जहाज लाने का निर्णय किया है ।
यह योजना निगम सञ्चालक समिति से स्वीकृत कराने के बाद कार्यान्वयन में जाने की जानकारी निगम के महाप्रबन्धक सुगतरत्न कंसाकार ने दी । अभी निगम के पास एक बोइङ ७५७, दाे न्यारोबडी ए ३२०–२०० अाैर दाे वाइडबडी ए ३३०–२०० विमान है । करीब तीन दशक पुराना बोइङ निगम बेचने की प्रक्रिया कर रही है ।
नया पत्रिका से

