Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कचरा और गन्दगी से बेहाल लाहान, मेयर साह का बालहठ कायम

 

मनोज बनैता, लाहान १ अगस्त ।

लाहान नगरपालिका और सडक विभाग के ईगो की लडाई मे लाहान नगर कुछ हफ्ताें से अस्तव्यस्त है । निरन्तर होनेवाली सडक सफाई का काम कुछ हफ्ताें  से बन्द है । हाईवे ब्यवस्थापन के विषय को लेकर पुर्वान्चल सडक विभाग कार्यालय लाहान से हुवे कुछ अनबन के कारण नगरपालिका ने सरसफाई का सम्पुर्ण काम ठ्प किया है । खबर आरही है कि खुद लाहान के मेयर ने सफाइ का काम रोकने का निर्देशन दिया है । उनके इस निर्णय से नाराज लोग मेयर साह का आलोचना करने से नही थक रहे हैं । लाहान नगरपालिका मेयर मुनि साह के हवाले यह खबर आरही है कि जबतक सडक बिभाग उनके सामने घुट्ने न टेक दे, तब तक सफाईका कोई काम किया नही जाएगा । विगत की तुलना मे सफाई कर दुहरे दस्तुर लेनेवाले लाहान नगरपालिका का अपने कर्तव्य से मुख मोडना बहुत ही शर्मनाक है ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप - २ बार का विश्व विजेता फ्रांस को हराकर स्पेन ने किया फाइनल में प्रवेश

स्थानीय अजय साह कहते है “मेयर साहको अपने अहम और घमण्ड को त्याग करके सफाई शुरु करना होगा वरना लोग सडक पर उतरने को मजबुर होंगे ।” हमेशा समृद्धि और सफाई की दुहाई देनेवाले मेयर मुनी साहका यह बर्ताव बालपन की यादाें को ताजा करती है । कुछ महिनो से बिकास के मामले मे भी कई सवाल के कठ्घरे मे घिरे मुनि साह का सफाई प्रति का अर्जुन दृष्टि भी सामने आया है । स्थानीय प्रदिप साह व्यङ्गात्मक ढ्ङ्ग से कहते है “मेयर साब एक अच्छे ब्यापारी रहचुके है और सायद सफाई मे होरहे खर्च मे कटौती करना चाहते है ईसिलिए कचरा जम्मा कर रहे है” कई आलोचक तो मेयर साह का इस कदम को “कमपोस्ट म्यानुअर फैक्ट्री” से भी जोडते है ।

यह भी पढें   यदि जनता और लोकतंत्र समाप्त हो गया, तो हम कहीं के नहीं रहेंगे – अमरेश सिंह

कुछ महीने पहले एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान साह ने लाहान मे एक मल का फैक्ट्री यानी “कमपोस्ट म्यानुअर फैक्ट्री” का परिकल्पना किया था । कहते है कहीं मेयर हाईवे पर जम्मा हुवे कचरे से मल की फैक्ट्री तो नही खोलना चाहते है ? उनके बालहठ से परेशान लोग उनके बिरोध मे बोलने लगे हैं । चुनाव के दिनो से मिडिया की आँखाें के नुर बने मेयर साह अपनी नासम्झी की वजह से कईबार विवादोके उल्झन मे फसे है । सडक बिभाग से हुवे टसन के बहाने जनता को दुख देनेवाले मेयर कतई विकास प्रेम्री नहीं हो सकते है । आलिशान दफ्तर और एसी लगायत के आधुनिक सुबिधा समपन्न कोठरी से बाहर आकर नगरवासी के दुख और पीडा को महसुस करना ही सही मायनो मे एक सफल मेयर का उतरदायीत्व है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *