Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पायलट बेटी ने एयर हाेस्टेस माँ की इच्छा रिटायरमेंट फ्लाइट काे उडा कर पूरी की

 

मुंबई की रहने वाली एयर इंडिया की पायलट आश्रिता चिनचानकर ने अपनी एयर होस्टेस मां के फेयरवेल को बेहद खास बना दिया। उसकी मां पूजा बीते 38 साल से एयर इंडिया में एयर होस्टेस थीं। मंगलवार को अपनी मां की नौकरी के आखिरी दिन उसने उनका सपना पूरा किया। आश्रिता उसी फ्लाइट की पायलट थी जिस फ्लाइट में उसकी मां अपनी आखिरी सर्विस दे रही थी। जब पूजा ने अपनी बेटी को पायलट बनाने की ठानी थी तभी से उनकी इच्छा थी कि उनकी रिटायरमेंट फ्लाइट में उनकी बेटी ही कॉकपिट संभाले। आश्रिता ने अपनी मां की ये इच्छा पूरी की।

यह भी पढें   बिपी राजमार्ग पूर्ण रूप से बंद

उड़ान से पहले आश्रिता ने किया अनाउंसमेंट

जब फ्लाइट में सारे पैसेंजर और क्रू मेंबर आ गए तो आश्रिता ने अनाउंसमेंट कर सभी को बताया कि ये उसकी मां की रिटायरमेंट फ्लाइट है और वो इस वक्त हमारे बीच मौजूद हैं। उसने आगे बताया कि किस प्रकार उसकी मां की नौकरी के दिन उनका सपना पूरा होने जा रहा है।

सभी ने ताली बजाई और गुलदस्ता दिया

आश्रिता की बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। वहां मौजूद हर व्यक्ति ताली बजाने लगा। इसके बाद पूजा ने भी यात्रियों के बीच आकर उन्हें धन्यवाद कहा। वहां मौजूद कैबिन क्रू भी आगे आया और ताली बजाने लगा। उन्होंने पूजा को गुलदस्ता दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *