Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेटी सुहाना का पहला फोटोशूट, इमोशनल हुए शाहरुख खान

 

आखि‍रकार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की ग्लैमरस वर्ल्ड में एंट्री हो ही गई. सुहाना के मॉडलिंग में मोस्ट अवेटेड डेब्यू का  फैन्स को लंबे समय से इंतजार था. सुहाना वॉग मैगजीन की कवर गर्ल बनी हैं. इस फोटोशूट में सुहाना का एकदम नया अवतार देखने को मिल रहा है.

18 साल की सुहाना बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही ग्लैमरस इंडस्ट्री में छाने के लिए तैयार हैं. मैगजीन के अगस्त महीने के अंक में ये स्टनिंग स्टार किड कवर गर्ल के तौर पर नजर आएंगी.

इंटरनेट पर सुहाना खान के इस मैगजीन कवर डेब्यू की तस्वीरें वायरल हो गई हैं . बेटी के इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर शाहरुख इमोशनल दिखे.  शाहरुख खान ने सुहाना खान के इस कवर लॉन्च के दौरान की एक तस्वीर भी ट्विटर शेयर की है. उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘उसे आज एक बार फिर अपने हाथों में उठा रहा हूं, वॉग तुम्हारा शुक्रिया. जब हमारे बच्चों की बात आती है तो हम उम्मीद करते हैं उन्हें अपना प्यार देने की. मैं बहुत सारा प्यार भेज रहा हूं. हेलो सुहाना खान ‘

शाहरुख ने सुहाना के कवर लॉन्च इवेंट के दौरान कहा, ‘ये सुहाना के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और वो इसके लिए तैयार थी.’

सुहाना की मां गौरी खान ने सुहाना के इस शूट का वीडि‍यो भी इंस्टा पर पोस्ट किया है. इसमें सुहाना को फोटो पॉज देते देखा जा सकता है. कवर पेज शूट के वीडियो में सुहाना का कॉन्फिडेंस किसी सुपरमॉडल से कम नजर नहीं आ रहा.

सुहाना फिल्मों में एंट्री करने से पहले ही कितनी कैमरा फ्रेंडली हैं इसका अंदाजा उनके डेब्यू शूट से साफ लगाया जा सकता है. सुहाना खान के इस शूट को अंजाम दिया है एरिक्कोस एंड्रयू ने.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *