मधेसी पहचान के लिए स्तम्भ निर्माण अहम
मनोज बनैता,लहान,३ अगस्त ।
राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल (राजपा) के सिरहा क्षेत्र १ और लहान नगर समिति के संयुक्त बैठक ने मधेश और मधेशी की पहचान झलकने वाले स्तम्भ स्थापना के लिए माँग की है । बृहस्पतिबार लाहान स्थित राजपा के पार्टी कार्यालय मे बैठे संयुक्त बैठक ने मधेश और मधेशी के पहचान झलकने वाले धोती, कुर्ता, गमछा, लुंगीसहितके स्तम्भ निर्माण करनेके लिए स्थानीयतह और प्रदेश सरकार समक्ष माँग याचिका देने का निर्णय किया है । लहान नगरसमितिका अध्यक्ष महमुद आलम ने कहा कि मधेश आन्दोलन का उद्गमस्थल लहान मे हुवे विद्रोह से ही आज देश संघीयता मे गया है परन्तु मधेश और मधेशी अपनी संस्कृति संस्कार और अधिकारका अभीतक प्रत्याभूति नही कर पाया है ईसलिए लहान मे एक शहीद पार्क निर्माण के लिए सम्बन्धित निकाय समक्ष माँग किया है । बैठक ने स्थानीयतह द्वारा बढाया गया कर फिर्ता, राउ स्मारक अस्पताल का जमीन विवाद, लहान उद्योग वाणिज्य संघ निर्वाचन, पशुपति आदर्श उच्च माविका व्यवस्थापन समितिका विवाद, लोकमार्ग चौडा करने का कार्य , सरसफाई तथा विशुद्ध खानेपानी, जेएसमु वहुमुखी क्याम्पसका हरहिसाव सार्वजनिक, कृषकों को मलखाद्य की समस्या, टाउन प्लानिंङका जमीन फुकुवा, वडा कार्यालय द्वारा चलाया गया बजेटका हिसाब सार्वजनिक, नागरिकता समस्या, शराबबन्दी,सार्वजनिक शौचालय लगायत के विषय मे निर्णय होने की जानकारी केन्द्रीय सदस्य भरत साह ने दी है । उक्त बैठक ने सिरहा क्षेत्र नम्बर १ ‘क’ के संयोजकमे मनोज बनैता , सहसंयोजकमे गोपाल गुप्ता, सदस्य मे परिक्षण महतो, रंजिता मण्डल और संतोष साहलगायत पांच सदस्य समिति गठन किया है । ईसीतरह क्षेत्र नम्बर १ ‘ख’ के संयोजकमे पिताम्बर साह (पप्पु डाक्टर), सहसंयोजक विग्घनेश्वर यादव, सदस्य पशुपति चौधरी, रामचन्द्र राम,मुकेश कर्णलगायत पांच सदस्य समिति गठन होनेकी जानकारी केन्द्रीय सदस्य जयनारायण यादव ने दी है ।

