नेविसंघ द्वारा कचरा साफ, भ्रमणबाज मेयरको जिताना एक ऐतिहासिक गलती
मनोज बनैता, लाहान, ४ अगस्त ।

कचरा और गन्दगी से भरे लाहान के लोकमार्ग को नेपाली काङ्ग्रेस का भातृ संगठन नेविसंघ के छात्राें ने साफ किया है । लाहान नगरपालिका और सडक विभाग के बीच हुए अनबन के कारण लाहान नगर कुछ हफ्ताें से अस्तव्यस्त है । निरन्तर होनेवाला सडक सफाई का काम बन्द है । हाईवे ब्यवस्थापन के विषयको लेकर पुर्वान्चल सडक विभाग कार्यालय लाहान से छिडे असन्तुष्टि के लडाई के कारण नगरपालिका ने सफाईका सम्पुर्ण काम ठ्प किया है । खुद मेयर के कहने पर सफाइ का काम रोका गया है । सडक विभाग प्रमुख और नगर प्रमुख के व्यक्तिगत अस्तित्व के लडाइँ के कारण स्थानीय लोगो को बहुत परेशानी झेल्ना पड रहा है । नेविसंघ के केन्द्रिय सदस्य सरोज यादव कहते है “मेयर जितना डींगे मारता था वो असल मे दिखावा था । अब जाकर लाहान के लोगो को ये अहसास होने लगा है कि ईन लोगो को जिताना एक ऐतिहासिक गल्ती थी ।” शितल चौधरी की अध्यक्षता मे सफाई किया गया जिसमे नेविसंघके केन्द्रिय सदस्य अशोक चौधरी लगायत नेपाली काङ्ग्रेस सिरहा का नेता लोग सुनील महतो, महेश चौधरी, राम गणेश दास, सन्जिव उपाध्याय लगायत भी शामिल थे । जनता गंदगी में साँस लेने के लिए मजबूर है वहीं मेयर घूमने में मगन हैं ।



