Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज में बढ़ रहा है फोटोग्राफी का क्रेज़ और फ़ोटोग्राफ़ी हताश व्यक्ति के लिए बिल्कुल नहीं है : विकास

 
आशीष त्रिपाठी // बीरगंज
न्यू मीडिया का ज़माना है, लोग संजाल की दुनिया है ज्यादा व्यस्त रहने लगे है । आज हम बात कर रहे है फोटोग्राफर विकास से जो बीरगंज के ही रहनेवाले युवा फोटोग्राफ़र हैं ईनका खुद का ही विरगंज में स्टुडियो ‘चित्रलेखा’ है ।  करीब १७  साल पहले से ही ये स्टूडियो बीरगंज में है इनके पिता श्री रमेश प्रसाद पंडित ने खोला था और वे एक बहुत ही जुझारू एवं अच्छे स्केच अर्टिस्ट और फ़ोटोग्राफ़र भी है । विकास के भाई भी फोटोग्राफर है। बड़े भाई युगल किशोर प्रजापति का काठमाण्डू में ख़ुद का स्टूडियो है और छोटे भाई बैजू प्रजापति विकास के साथ ही फ़ोटोग्राफ़ी का काम करते है । तीनो भाई एक ही पेशे में हैं । खासकर के आज के युवा समूह बहुत ही ज़्यादा फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सामाजिक संजाल पर व्यस्त रहते है और सेल्फी लगायत रोज़ हज़ारो की तादात में फ़ोटो शेयर कर रहे हैं,  हमने बीरगंज के युवा फ़ोटोग्राफ़र विकास प्रजापति से बात चीत की तो उन्होंने ने इस तरह से हमे फोटोग्राफी समझाया ।
■ फ़ोटोग्राफी क्या है ?
फ़ोटोग्राफ़ी एक कला है और एक कलाकार या एक पेशेवर जो कैमरा की सहायता से स्नैपशॉट या फ़ोटो खींचने की कला का हुनर रखता है उसे फोटोग्राफर कहा जाता है।
■ फोटोग्राफ़र बनने के लिए क्या आवश्कता है ? 
फोटोग्राफर बनने के लिए आपको पेशेवर रूप से प्रशिक्षित होने की आवश्यकता होती है। सही समय पर सबसे उपयुक्त कोण के साथ लोगों और लोगों के आनंद के पलों को कैद करने के लिए जुनून की जरूरत है ताकि आप उन पलों को ताउम्र याद रख सकें। यदि आप यह सब कर सकते हैं तो आप अपने जुनून को पूरा कर सकते हैं और एक फोटोग्राफर के रूप में अच्छी आय भी अर्जित कर सकते हैं।
■ फोटोग्राफी कैसे लोगो के लिए सही है ?
फ़ोटोग्राफ़ी उद्योग हताश व्यक्ति के लिए बिल्कुल नहीं है। यह उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो जिंदगी में सक्रियता निरंतर बनाए रखते हैं, बेहतर तकनीकों को सीखने के लिए तैयार रहते हैं, नए-नए उपकरण और फोटोग्राफी के अच्छी गुणवत्ता वाले कैमरे में निवेश करने में सक्षम हैं और ग्राहक को संतुष्ट करने में सक्षम हैं। फोटोग्राफर एक पूर्णकालिक और फ्रीलांसर दोनों के रूप में काम कर सकता है या लोगों के लिए विशिष्ट नौकरी हेतु किराए पर काम भी कर सकता है जिन्हें फोटोग्राफर के ग्राहक कहा जा सकता है। यद्यपि कई फोटोग्राफर ग्राहक प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं लेकिन रोज़ी-रोटी के लिए खर्चा जुटा पाना उनके लिए काफी मुश्किल होता है।
■ आप एक अच्छे और सुलझे हुए फ़ोटोग्रफेर के सूची में आते है, आप कौन कौन सा फ़ोटोग्राफी करते है ।
◆शादी में फोटोग्राफ़ी(वीडिंग फोटोग्राफी-प्री और पोस्ट दोनों )
◆फैशन फोटोग्राफी
◆स्टॉक फोटोग्राफ़ी
◆किसी वस्तु/उत्पाद के लिए फोटोग्राफ़ी
◆सेशनल फोटो-शूट
◆  पोर्ट्रेट फोटोग्राफ़ी
◆खेल फोटोग्राफ़ी
◆इंटीरियर फ़ोटोग्राफ़ी
◆फ़ोटो पुनर्निर्माण
◆ स्टूडियो फोटोग्राफ़ी
◆फ्रीलांस फोटोग्राफ़ी
◆ ग्राफिक डिजाइनर
ग्राफिक के बारे में आपका क्या कहना है ?
अगर आप एक फोटोग्राफर हैं तो फ़ोटोशॉप का उपयोग करने में आपको महारथ हासिल होनी ही चाहिए। यही योग्यता एक शानदार निमंत्रण कार्ड डिजाइन करने के लिए आवश्यक है। इसलिए इस हुनर के माध्यम से आप शादी के कार्ड, बच्चे के जन्म के घोषणा पत्र, विदाई कार्ड, उत्सव कार्ड, क्रिसमस कार्ड आदि जैसे डिजाइन कार्ड के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर अपने नियमित फोटोग्राफी के साथ लंबी अवधि के आधार पर एक अच्छी रकम कमा सकते हैं।
आजकल सोशल मीडिया हॉबी है ।  मुझे भी लगता है फ़ोटोग्राफ़ी एक अच्छा रास्ता है युवाओ के लिए । नेपाल में ये कल्चर आने में समय लग गया। बीरगंज तक पहुचने में बहुत समय लग गया। सोशल मिडिया के वजह से क्रेज बढ़ ही रहा है । मैं ख़ुद एक कमर्शियल फोटोग्राफ़र हूँ स्टूडियो के साथ साथ होटल सूरज और दी डॉग आऊट में फोटोग्राफर के रूप में काम करता हूं । फोटोग्राफी के वजह से व्यापार भी ठीक है। आजकल होटेल और रेस्टॉरेंट की लोगो वीकेंड के साथ साथ फोटो का भी मजा लेने जाते है।  बीरगंज के युवा पीढ़ी फ़ोटोग्राफी को बहुत ही सक्रियता से ले रही हैं । उमीद है बीरगंज में भी फ़ोटोग्राफी ग्रोथ हो और लोग अपने ज़िन्दगी और आसानी से पानी जिंदिगी यापन कर सके ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed