Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब एनआरएन को भी मिलेगा नेपाली नागरिकता

 

काठमांडू, ९ अगस्त । गैर आवासीय नेपाली नागरिक (एनआरएन) को भी अब नेपाली नागरिकता मिलनेवाला है । सरकार की ओर से बुधबार संसद् में प्रस्तुत नागरिकता संबंधी ऐन संशोधन के लिए तैयार विधेयक में उक्त बात उल्लेख की गई है । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा विदेश भ्रमण में रहने के कारण उक्त विधेयक को गृह मन्त्रालय का भी जिम्मेदारी ले रहे रक्षामन्त्री ईश्वर पोखरेल ने संसद् में पेश किया है ।
वि.सं. २०७२ साल में जारी ‘नेपाल की संविधान’ ने एनआरएन को भी नेपाली नागरिकता देने की बात उल्लेख है । लेकिन एनआरएन को नेपाली नागरिकता प्राप्ति के लिए कुछ शर्त को पालना करना पड़ेगा । नागरिकता प्रदान के लिए लाया गया ‘नेपाल नागरिकता ऐन, २०६३’ को संशोधन के लिए तैयार किया गया विधेयक में लिखा गया है– ‘अन्य देशों की नागरिकता प्राप्त कर दक्षिण एसियाली क्षेत्रीय सहयोग संगठन सदस्य राष्ट्र (सार्क) के अलवा अन्य देशों में रहनेवाले और साबिक में वंशज अथवा जन्मसिद्ध आधार में नेपाली नागरिता प्राप्त करनेवाले को राजनीतिक अधिकार बाहेक अन्य अधिकार प्राप्ति के हेतु नेपाली नागरिकता प्रदान किया जाएगा ।’ विधेयक में कहा गया है कि ऐसे नागरिका को राजनीतिक अधिकार प्राप्त नहीं हो सकता, लेकिन आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकार से लोग बंचित नहीं रहेंगे ।
इसीतरह नयां विधयेक में जन्मसिद्ध तथा अंगीकृत नागरिकता प्राप्त करनेवालों की सन्तानों को वंशज के आधार में नेपाली नागरिकता देने की व्यवस्था भी की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *