Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतरत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी की हालत नाजुक, एम्स पहुंच कर पीएम मोदी ने की मुलाकात

 

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट}

*नई दिल्ली*– लंबे समय से बिमार चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक है. जानकारी के मुताबिक वाजपेयी को पिछले तीन दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया है.आज एम्स के निदेशक ने पीएम नरेंद्र मोदी को वाजपेयी की सेहत की जानकारी दी जिसके बाद वे श्री वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे.

आज सुबह से ही पूर्व पीएम की तबीयत नाजुक बताई जा रही है. एम्स के अनुभवी डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है. एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे और उन्होंने श्री वाजपेयी के सेहत से जुड़ी जानकारी उन्हें दी.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनाक 29 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

पिछले एक महीने से अटल बिहारी वाजपेयी यूटीआई इंफेक्शन, लोवर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी बीमारियों के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती हैं. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. हालांकि एम्स प्रशासन की ओर से उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार की बात कही जा रही है.

इससे पहले केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल और मीनाक्षी लेखी सहित कई नेतागण भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत के बारे में जानने के लिए आज शाम एम्स पहुंचे. उनका एम्स में इलाज चल रहा है. वैसे श्री वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक नई जानकारी अबतक सामने नहीं आई है. मधुमेह के शिकार 93 वर्षीय भाजपा नेता का एक ही गुर्दा काम करता है।.

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा  : विदेश मंत्रालय ने बताया नेपाल की भागीदारी सफल और सक्रिय

वहीं, एम्स ने देर रात मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी यहां पिछले 9 हफ्तों से भर्ती हैं. उनकी हालत 24 घंटों से बेहद नाजुक बनी हुई है.उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है.
भारतरत्न श्री बाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए देश के सभी नागरिक ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com