Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विधवा विवाह के लिए पुरस्कृत

 

जलेश्वर ।आज 2075-5-2 शहीद प्रतिभा प्रतिष्ठान जलेश्वर द्वारा श्री गणेश नेपाली जी के अध्यक्षता में एक कार्यक्रम की आयोजना की गई। जिसमे समाज के किसी भी क्षेत्र में विशेष योगदान देनेबाले व्यक्तित्वों का हार्दिक सम्मान और पुरष्कृत करने का मौलिक योजनाओं के तहत इसबार विधवा विवाह के लिए उदाहरणीय आज से तीस साल पहले क्रांतिकारी योगदान देनेबाले महोत्तरी निवासी श्री मनुप्रसाद अधिकारी और श्री अमृता अधिकारी जी को चुना गया।वास्तव में उनका यह चुनाव सराहनीय और प्रसंशनीय रहा। एकपल के लिए सभा कक्ष भाव विभोर हो चूका था परन्तु मनु अधिकारी जी उत्साहबर्धक वाणीं ने माहौल को पुनः रसमय बना दिया। इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में एम्नेष्टि इन्टर्नेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजन कुइकेल जी लगायत वरिष्ठ अधिवक्ताद्वय श्री गुण बहादुर राउत जी, श्री नारायण अधिकारी जी लगायत समाज सेवी सेशनारायन झा जी मंचासीन थे तो कार्यक्रम संचालक के रुपमे सुकोमल हृदय के धनि, प्राज्ञ पुरुष, प्राध्यापक श्री ध्रुव राय जी अपनी वाणी से अमृत बिखेर रहे थे। तो उधर बजरंग नेपाली जी कुशल रुपमे व्यवस्थापन का काम संभाल रहे थे। कार्यक्रम में समाज सेवी, महिला, शिक्षक, साहित्यकार,पत्रकार लगायत के गणमान्य व्यक्तिओं का उपस्थिति सम्मानजनक था। कार्यक्रम पूर्णतः क्यवस्थित रहा जो की जलेश्वर के लिए एक नमूना ही कहना पड़ेगा।
शहीद:- ‘चाहे किसी भी सन्दर्भ में हुआ हो। उनका सम्मान ही मेरा ध्येय है’ जिवंत शहीद श्री गणेश नेपाली जी का यह महान उदगार सभा के स्वाभिमान को जगाने का काम किया। सांसद काल के प्रथम मासिक रकम से सुस्थापित यह संस्था श्री ध्रुब राय जी के सम्यक सक्रीयता के परिणाम स्वरुप विशेष जिवंत दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम में रु. दस हजार एक के साथ साथ सम्मान पत्र और दोसल्ला भी प्रदान किया गया।

यह भी पढें   दांङ में पानी की टंकी के अंदर दो शव मिले

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *