लगन अगर हो मन में सफल होते हर काज
लगन अगर हो मन में
सफल होते हर काज
लगन के बल पर जो आगे बढ़े
वही बन जाता है सरताज
लगन बड़ी है भाग्य से
इसे समझ लो अच्छे से
लगन ही मंजिल पहुंचाती
भाग्य को बदल कर दिखाती
लगन के धनी कुछ करके दिखाते
सफलता को पैरो मे ले आते
परमात्मा को भी ऐसे ही भाते
सफलता दर सफलता वे ही पाते।
___श्रीगोपाल नारसन


