Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार ने बिम्स्टेक सम्मेलन के लिए किया एैसा निर्णय, शिक्षण संस्था छुट्टी से लेकर बाहनों पर रोक

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ अगस्त ।
सरकार ने बिम्स्टेक के चौथे शिखरा सम्मेलन में सहभागी होने वाले विदेशी अतिथियों के आवागमन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के मद्देनजर काठमांडू घाटी के सभी शिक्षण संस्थाओं में भाद्र १४ और १५ गते को छुट्टी देने का निर्णय किया है ।
गृहमंत्रालय के निर्णय के मुताबिक भाद्र १३ और १५ गते को बिजोर और १४ गते को जोर नंबर के वाहन ही सिर्फ चलाए जा सकेंगे ।
वहीं अत्यावश्यक सेवाओं के वाहनों— एंबुलेंस, दमकल, सूचना विभाग के कार्डधारी संचारमाध्यमों के वाहन लगायत सवारी साधनों पर यह नियम लागू नहीं होगा । साथ ही रात १० बजे से सुबह के ६ बजे तक वाहन निर्बाध चलाए जा सकेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *