Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्सौल–काठमांडू रेलमार्ग निर्माणा के लिए ‘ब्रोड गेज लाइन’ संबंधी सम्झौता

 

काठमांडू, ३१ अगस्त । रक्सौल–काठमांडू रेल सञ्जाल बिस्तार के लिए तैयार की गई प्रारम्भीक इन्जीनियरिङ एवं ट्राफिक सर्वेक्षण ‘ब्रोड गेज लाइन’ संबंधी समझदारी पत्र दो देशों के प्रधानमन्त्री बीच आदन–प्रदान की गई है । बिमस्टेक सम्मेलन में नेपाल आए भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली बीच एक विशेष कार्यक्रम में शुक्रबार उक्त समझदारीपत्र आपस में अदान–प्रदान की गई है ।


गत चैत्र २४ गते नेपाल में रेल सञ्जाल बिस्तार के लिए भारतीय सहयोग में रक्सौल से काठमांडू तक विद्युतीय रेलमार्ग बिस्तार करने की समझदारी के साथ नेपाल–भारत की ओर से संयुक्त वव्यक्त जारी की गई थी । उसी समझदारी के अनुसार प्रथम चरण का काम शुरु किया गया है । प्रथम चरण में नेपाल सरकार की परामर्श में एक वर्ष के भीतर भारतीय सरकार की ओर से तैयारी मुलक सर्वेक्षण कार्य सञ्चालन किया जाएगा ।
समझदारी के अनुसार कोंकण रेल्वे कर्पोरेशन लिमिटेड को रेल मार्ग संबंधी प्रारम्भीक इन्जिनियरिङ एवं ट्राफिक सर्वेक्षण संबंध कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com