Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पशुपति में निर्मित नेपाल–भारत मैत्री धर्मशाला उद्घाटन

 

काठमांडू, ३१ अगस्त । पुशपति मन्दिर परिसर गौशाला में निर्मित नेपाल–भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला की औपचारिक उद्घाटन भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने संयुक्त रुप में किया है । ४ सौ शैया क्षमता की उक्त धर्मशाला १०,६५२ वर्ग किलोमिटर में निर्माण की गई है । भारत सरकार और पशुपति विकास कोष के बीच सम्पन्नसमझदारी के अनुसार नेपाली रुपयां २२० मिलियन लागत में उक्त धर्मशाला निर्माण की गई थी, जो भारतीय अनुदान है । उक्त धर्मशाला पशुपति विकास कोष की स्वामित्व में रहेगी ।

यह भी पढें   मोरंग उद्योग व्यापार संघ के महिला उधम समिति के द्वारा तीजोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न


धर्मशाला ३ तला का है, जहां तीर्थयात्रीयों के लिए आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है । भवन का कूल क्षेत्रफल ६१०० वर्ग किलोमिटर है, जहां १ शैया, २ शैया, ४ शैया, १० शैया और १२ शैया का कक्ष, किचन रुम, भोजन रुम, पुस्तकालय, बहुउद्देश्यीय हॉल, ‘वाटर ट्रिटमेन्ट प्लान्ट’, सोलार हिटर जेनेरेटर जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है ।
धर्मशाला भवन निर्माण प्रक्रिया सितम्बर २०१६ से शुरु हुई थी । निर्माण सम्पन्न होने के कारण आज ही भारत सरकार द्वारा इसकी औपचारिक हस्तान्तरण पशुपति क्षेत्र विकास कोष को की गई है । पशुपति मन्दिर दर्शन के लिए आनेवाले तिर्थयात्रियों को यह धर्मशाला प्रयोग की जाएगी । नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने विश्वास व्यक्त किया है कि नेपाल–भारत मैत्री पशुपति धर्मशाला दो देशों की सांस्कृतिक सम्बन्ध तथा जनसम्पर्क को और मजबूत करने में एक आधारस्तम्भ साबित हो सकती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com