Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिम्स्टेक सेनाओं को मिलेंगें आतंकबाद और विपदा व्यवस्थापन संबंधी तालिम

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २ सितम्बर ।
बिम्स्टेक सदस्य देशों की सेनाओं का सप्ताहव्यापी साझा अभ्यास होने जा रहा है । नेपाली सेना के प्रवक्ता गोकुल भंडारी के मुताबिक भाद्र २५ गते से ३१ तक भारत के पुणे में होने वाले संयुक्त अभ्यास में सभी सदस्य देशों के ३०–३० सैनिकों की सहभागिता होगी ।
सदस्य देशों के सैनिकों का पहली बार होने जा रहा संयुक्त अभ्यास प्रतिआतंकवाद और विपदा व्यवस्थापन पर केंद्रित होगा । इसीतरहा, बिम्स्टेक के चौथे शिखर सम्मेलन में शिरकत के लिए आए भुटान की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार न्योन्पो छिरिंग वांग्चुक कल अपने देश को प्रस्थान किया ।
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल के अति विशिष्ट कक्ष में उनकी विदाई उप–प्रधान एवं स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री उपेंद्र यादव और परराष्ट्रमंत्रालय के उच्च अअधिकारियों ने की थी ।
इसीतरहा, नेपाल दौरे पर रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी के साथ मुलाकात की ।
राष्ट्रपति कार्यालय शीतलनिवास में हुई मुलाकात के दौरान उनके बीच द्विपक्षीय हित संबंध में बातचीत हुई थी । भेंटवार्ता के दौरान नेपाल की ओर से परराष्ट्रमंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली, राष्त«पति के सलाहकार सुशील प्याकुरेल, राष्ट्रपति कार्यालय के सचिव विनोद केसी, परराष्ट्र सचिव शंकर दास वैरागी और श्रीलंका की ओर से परराष्ट्र राज्यमंत्री लगायत सहभागी थे ।
श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरिसेना ने बुद्ध जन्मस्थल लुंबिनी का भ्रमण किया था । भ्रमण के दौरान उन्होंने मायादेवी के मंदिर में विशेष पूजा करने के बाद श्रीलंका द्वारा निर्मित गुंबज का अवलोकन एवं अशोक स्तंभ परिसर में दीप प्रज्वलन किया ।
लुंबिनी में राष्ट्रपति सिरिसेना एवं उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री रवींद्र अधिकारी, प्रदेश नंबर ५ के प्रमुख उमाकांत झा लगायत ने किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed