Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

 बम विस्फोट की घटना में संलग्न तीन गिरप्तार 

 

माला मिश्रा बिराटनगर।  21 दिन पूर्व  बिराटनगर महानगरपालिका कार्यालय में बम विस्फोट में संलग्न तीन लोगों को मोरंग पुलिस ने अलग अलग जगहों से गिरप्तार किया है । रविवार को बिराटनगर स्थित जिल्ला प्रहरी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी गई है । पत्रकार वार्ता में मोरंग एसपी  मनोज कुमार केसी ने बताया गिरप्तार लोगो मे मोरंग जिला अंतर्गत  जहदा             गाउपालिका के हरिनगरा निवासी मनोज कुमार सिंह , सिरहा जिला के लक्ष्मीपुर का अभिमन्नु गिरी और सिरहा सुखीपुर का रामरीझन यादव
है । मोरंग एसपी के अनुसार  महानगरपालिका कार्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर लगे सीसी टीवी कैमरा को खंगाला गया जहाँ से सफलता मिली । उन्होंने कहा कुछ लोग बैग लेकर कार्यालय प्रवेश किया और खाली हाथ मोबाइल पर बात करते निकला उसके ऊपर अनुसंधान शुरू किया और सफलता मिली । एसपी ने बताया बम विस्फोट की योजना  दरभंगा में बनी और बिस्फोटक पदार्थ भी भारतीय क्षेत्र से ही लाया गया है इस मामले में दो अन्य लोगो का तलास है । इस बम विस्फोट की घटना ने नेपाल के भूमिगत  जनतांत्रिक मुक्ति मोर्चा  का हाथ होने का कई साक्ष्य मिले है पुलिस बिभिन  बिन्दुओ पर अनुसंधान कर रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *