Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आंदोलित सभी पक्षों को राजनीतिक के मूल प्रवाह में लाना मौजूदा जरूरत हैंः गृहमंत्री थापा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ सितंबर ।
गृहमंत्री रामबहादुर थापा ने कहा कि अलग–अलग माँगों के साथ आंदोलित सभी पक्षों को राजनीतिक मूल प्रवाह में लाना मौजूदा जÞरूरत है ।
सांसद सोमप्रसाद पांडे के संयोजकत्व में गठित उच्चस्तरीय वार्ता टोली के साथ आज गृहमंत्रालय में हुए विचार–विमर्श में गृहमंत्री थापा ने वार्ता टोली से सभी पक्षों को राजनीतिक मूल प्रवाह में लाने के उद्देश्य के साथ वार्ता करने का आग्रह किया ।
संक्रमण काल में विविध कारणों से वार्ता न हो पाने के जिक्र के साथ बीते भाद्र ९ गते को मंत्रिपरिपाद की बैठक ने विभिन्न समूहों के साथ वार्ता करने के लिए उच्चस्तरीय वार्ता टोली गठित की थी ।
सांसद पांडे के संयोजकत्व में गठित समिति में पूर्व सभासद सुरेश आले मगर, लीला भंडारी, ताराकांत चौधरी लगायत शामिल हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com