Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एंटीबायोटिक लेने से महिला की जीभ पर उग गए बाल

 

           मुंह की अच्छे से सफाई न होना, कुछ एंटीबायोटिक का सेवन और गुटखा खाना…

 

एक एक्सीडेंड के बाद एंटीबायोटिक लेने से महिला की जीब काली हो गई और उसपर बाल उग गए। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन वॉशिंगटन की रहने वाली 55 वर्षीय महिला को ‘ब्लैक हेयरी टंग’ नाम की समस्या से उस वक्त गुजरना पड़ा जब एक्सीडेंट के बाद डॉक्टरों ने उसे एंटीबायोटिक दी। सेंट लुइस के डॉक्टरों का कहना है कि महिला को यह समस्या तब हुई जब उन्होंने महिला को पैरों में घाव होने की वजह से माइनोसाइक्लाइन प्रिस्क्राइब की थी। इस दवा के साइड इफैक्ट के बारे में न्यू इंग्लेंड जर्नल मेडिसिन में छप चुका है। अक्सर यह समस्या मुंह की अच्छे से सफाई न करने पर हो जाती है। 

एक्सीडेंट के बाद महिला को सेंट लुइस के वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रीटमेंट के एक महीने बाद महिला की जीभ काली होने लगी और उस पर बाल उग गए। हालांकि ये एक अस्थाई समस्या है इससे कुछ नुकसान नहीं होता। इसके होने के और भी कारण हैं जैसे मुंह की अच्छे से सफाई न होना, कुछ एंटीबायोटिक का सेवन और गुटखा खाना।

यह भी पढें   एक्टीभ युवा क्लब के आयोजन में २१ लोगोंद्वारा रक्तदान

डॉक्टरों ने बाताया कि उन्होंने महिला को माइनोसाइक्लाइन देना बंद कर दिया और महिला को जितना हो सके मुंह साफ रखने और ब्रश करने की सलाह दी जिसके बाद एक महीने के अंदर उनकी जीब नॉर्मल हो गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed