Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान की विभेदपूर्ण धारा स्वीकार्य नहीं : मन्त्री नवलकिशोर साह, शहीद रामकृष्ण राउत स्मृति दिवस पर

 

 

हिमालिनी डेस्क, सप्तरी २४ भाद्र । मधेस आन्दोलन २०७२-०७३ के शहीद रामकृष्ण राउत की स्मृति में आज भाद्र २३ गते शनिवार हनुमाननगर कंकालिनी नगरपालिका वडा नं. ३ स्थित कंकालिनी माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम के बीच श्रद्धाञ्जली दिया गया | इस अवसर पर छात्रवृत्ति भी वितरण किया गया। शहीद रामकृष्ण राउत मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में शहीद रामकृष्ण राउत की धर्मपत्नी श्रीमती सुदमिया देवी राउत के अध्यक्षता और प्रदेश नंबर २ के सामाजिक विकास मन्त्री माननिय श्री नवल किशोर साह (रामबाबू) के प्रमुख अतिथि के रूप में संचालन किया गया।

यह भी पढें   बदलते हिमालय, पिघलते ग्लेशियर और बढ़ता मानवीय दबाव भविष्य के लिए गंभीर चेतावनी : बिमल सरार्फ

SEE परिक्षा २०७४ में सामुदायिक विद्यालय की ओर से उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र निरज कुमार माझी और छात्रा कृति मिश्रा को नगद २५०० रुपया  छात्रवृत्ति के साथ प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया। उक्त स्मृति कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माननिय सामाजिक विकास मंत्री साह ने कहा कि मधेस आन्दोलन की सभी उपलब्धियां अभी तक मधेसी जनता को प्राप्त नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि संबिधान के जिस धारा में मधेसी, दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के साथ विभेद किया गया है वो धारा अभी भी हमें स्विकार्य नहीं है। सदन से हम लोग संघर्ष जारी रखे हुए हैं और अगर जरूरत पड़ी तो पुनः हम लोग मधेसी जनसमुदाय के बीच आकर सड़क आन्दोलन करेंगे। संघिय समाजवादी फोरम नेपाल के केन्द्रीय सदस्य जगदेव यादव, मधेस आन्दोलन २०७२-०७३ आन्दोलन परिचालन समिति भारदह के संयोजक बिरेन्द्र माझी, शिक्षक फोरम सप्तरी के अध्यक्ष श्याम यादव, लक्ष्मी व्यापार संघ के अध्यक्ष कुन्दन मंडल लगायत अन्य वक्ताओं ने भी अपना मन्तव्य प्रगट किया ।

यह भी पढें   नागरिक चौपाल में मधेश के 34 मुद्दे उठाये गए

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com