Thu. Feb 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुद्ध दर्शन प्रचार के लिए सभापति देउवा का आग्रह

बुटवल, ९ सितम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति तथा पूर्व प्रधानमन्त्री शेर बहादुर देउवा ने बुद्ध दर्शन तथा शिक्षा प्रचार के लिए आग्रह किया है । उनका मानना है कि शान्ति और स्थिरता के लिए बुद्ध दर्शन का प्रचार–प्रसार होना आवश्यक है । बुटवल स्थित एक टेलिभिजन द्वाँ आयोजित कार्यक्रम में शनिबार सभापति देउवा ने पत्रकारों से उक्त आग्रह किया है ।
सभापति देउवा ने यह भी कहा कि हर पत्रकार को पार्टीगत आस्था से ऊपर उठकर पत्रकातिरा करनी चाहिए । उन्होंने दावा किया है कि वर्तमान सरकार द्वारा संचार। माध्यम के ऊपर हस्तक्षेप किया जा रहा है, जो स्वतन्त्र पत्रकारिता के लिए स्वीकार्य नहीं है ।
कार्यक्रम में कांग्रेस प्रमुख सचेतक बालकृष्ण खांड ने कहा है कि प्रदेश नं. ५ की राजधानी बुटवल से अन्यन्त्र नहीं हो सकता । उन्होंने दावा किया कि मुख्यमन्त्री शंकर पोखरेल और सभामुख कृष्णबहादुर महरा प्रदेश राजधानी स्थान्तरण की षडयन्त्र में है, जो स्वीकार नहीं हो सकता । उन्होंने ने कहा कि भैरहवा में प्रदेश राजधानी के लिए आवश्यक प्रशस्त भौतिक पूर्वाधार है ।

यह भी पढें   पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह का राजावादी समूहों द्वारा त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत की तैयारी शुरू

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *