Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक संक्रमण के बाद देश विकास और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढा हैंः प्रधानमंत्री ओली

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ सेप्टेम्बर ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि लंबे राजनीतिक संक्रमण के बाद नेपाल आर्थिक विकास और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ा है । काठमांडू में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि वे समय का सदुपयोग करते हुए नेपाल में विकास की लहर लाना चाहते हैं । उन्होंने बताया कि विगत में विभिन्न कारणों से बंद हो चुके उद्योगों का पुनः संचालन और नए उद्योगों की स्थापना सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में है ।
उन्होंने साफ किया कि नेपाल भारत और चीन दोनों ही देशों के साथ मिलकर आर्थिक विकास और समृद्धि की चाह पूरी करना चाहता है ।
इसीतरहा, प्रतिनिधिसभा की बैठक ने मौलिक अधिकार संबंधी सात विधेयकों को पारित किया है । उन विधेयकों में सुरक्षित मातृत्व तथा प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार विधेयक–२०७५, जनस्वास्थ्य विधेयक–२०७५, रोजगारी के हक संबंधी विधेयक–२०७५, उपभोक्ता संरक्षण विधेयक–२०७५, खाद्य अधिकार तथा खाद्य संप्रभुता संबंधी विधेयक–२०७५, आवास अधिकार संबंधी विधेयक–२०७५ और भूमि संबंधी सातवाँ संशोधन विधेयक–२०७५ शामिल हैं ।
इसीतरहा, गृहमंत्री राम बहादुर थापा ने कहा कि कंचनपुर की १३ वर्षीया किशोरी निर्मला पंत बलात्कार और हत्या की छानबीन अंतिम चरण में है ।
प्रतिनिधिसभा की बैठक में अलग अलग मौकों पर सांसदों के उठाए सवालों के जवाब देते हुए गृहमंत्री थापा ने ये बात कही । उन्होंने ये प्रतिबद्धता भी जताई कि छानबीन समिति की रिपोर्ट आधार पर अपराधी को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा ।
इस घटना को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए सन्नी खुना को शहीद घोषित किए जा चुकने का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि शहीद खुना के परिवार को १० लाख रुपए का मुआब्जा दिया गया है साथ ही पंत परिवार को भी उतनी ही रकम मुआब्जे के तौर पर दी गई है ।
पत्रकार राजू बस्नेत की गिरफ्तारी के संबंध में उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को परेशान करने की नीयत से समाचार लिखने के कारण उन्हें हिरासत में लिया गया है और जिला अदालत काठमांडू में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया है ।
इसीतरहा, राष्ट्रीय सभा की बैठक ने अपराध पीडित संरक्षण संबंधी विधेयक–२०७५ को पारित किया है । कानून, न्याय तथा संसदीय मामला मंत्री भानुभक्त ढकाल ने इस विधेयक को पेश किया था ।
बैठक में विधायन व्यवस्थापन समिति की सभापति परशुराम मेघी गुरुंग ने बालबालिका संबंधी विधेयक–२०७५ संबंध में समिति का प्रतिवेदन पेश किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *