Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम–पटना बस सेवा शुरु, (धार्मिक पर्यटन के लिए महत्वपूर्णः मुख्यमन्त्री राउत)

 

जनकपुरधाम, १६ अगस्त । जनकपुरधाम–पटना प्रत्यक्ष बस सेवा शुरु की गई है । आइतबार एक विशेष कार्यक्रम के बीच प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री मो. लालबाबु राउत ने बस सेवा को उद्घाटन किया । उदघाटन समारोह को सम्बोधन करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि जनकपुरधाम–पटना बस सेवा संचालन होना पर्यटकीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, जो धार्मिक पर्यटन वृद्धि के लिए सहयोगी साबित हो सकती है ।


उनका मानना है कि विश्व के हिन्दू धर्मावलम्बी के लिए जनकपुरधाम एक आस्था का केन्द्र है, जहाँ असंख्य भारतीय नागरिक पर्यटक के रुप में आ सकते हैं । मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि जनकपुर–पटना डाइरेक्ट बस सेवा संचालन होने के बाद भारत से जनकपुरधाम दर्शन के लिए आनेवाले नागरिकों में वृद्धि हो जाएगी । उन्होंने आगे कहा– ‘प्रत्यक्ष बस सेवा ने जनकपुर और पटना को जोड़ा है, इससे दो देशों की सम्बन्ध में और भी प्रगाढ़ता आनेवाली है, जनकपुरधाम विकास के लिए मुख्य आधार भी धार्मिक पर्यटन ही है, इसीलिए बस सेवा संचालन होने के बाद भारतीय पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी, यह हमारा विश्वास है ।’
मुख्यमन्त्री राउत ने आगे कहा है कि भारत के विभिन्न धार्मिक शहर और नेपाल के विभिन्न शहरों के बीच में भी हवाई सेवा संचालन के लिए पहल हो रहा है । उन्होंने कहा कि पोखरा से भारत के विभिन्न शहरों में जल्द ही हवाई सेवा शुरु की जाएगी । उन्होंने कहा कि लुम्बिनी से भी हवाई सेवा शुरु करने की बात हो रही है । कार्यक्रम में मंजुश्री यातायात प्रालि के अध्यक्ष अनिल चालिसे, वन, पर्यटन, उद्योग तथा संस्कृति मन्त्री रामनरेश राय, राजपा संसदीय दल के सचेतक परमेश्वर साह, जनकपुर उपमहानगरपालिका के प्रमुख लालकिशोर साह, प्रदेश पुलिस प्रमुख डिआईजी दिनेश आमात्य आदि विशिष्ठ लोगों का भी उपस्थिति रहा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *