आश्वीन ३ को ‘काला दिवस’ मनाने का निर्णय फोरम नेपाल नहीं किया हैः रामसहाय यादव
काठमांडू, १७ सितम्बर । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल प्रदेश नं. २ को हवाल देकर कल आइतबार एक समाचार आया कि फोरम नेपाल भी संविधान दिवस के विरुद्ध कार्यक्रम करने जा रही है । कहा गया था कि प्रदेश नं. २ के अध्यक्ष रेणु यादव ने पार्टी से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संविधान दिवस में सहभागी न होने के लिए आग्रह किया है और विरोध में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता के लिए कहा गया है । लेकिन उसके अलगले दिन सोमबार (आज) पार्टी केन्द्रीय कार्यालय ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित कर इस तरह का भ्रमपूर्ण समाचार में न पड़ने के लिए कार्यकर्ता को आग्रह किया है ।
उप–महासचवि तथा केन्द्रीय कार्यालय प्रमुख प्रकाश अधिकारी द्वारा प्रेषित विज्ञप्ति में कहा गया है कि वर्तमान संविधान के प्रति पार्टी की असमति होते हुए भी आश्वीन ३ गते को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाने का निर्णय पार्टी ने नहीं किया है, इस तरहका भ्रम ना पड़े । फोरम नेपाल को मानना है कि संविधान के प्रति जो असन्तुष्टियां है, उसको सम्बोधन करने के लिए सरकार तैयार है और संविधान संशोधन के संबंध में सहमति भी हो चुकी है ।
केन्द्र और प्रदेश से आए दो अलग–अलग और विरोधाभाषपूर्ण समाचार के संबंध में हिमालिनी ने फोरम नेपाल के महासचिव रामसहाय यादव से पूछा कि क्यों ऐसा हो रहा है ? नेता यादव ने दावा किया कि प्रदेश की ओर से कोई भी विज्ञप्ति नहीं आया है, केन्द्र द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ही पार्टी आगे बढ़ेगी । नेता यादव ने यह भी कहा कि संविधान के प्रति असन्तुष्टि कायम है, लेकिन आश्वीन ३ गते पार्टी क्या करेगी, उसमें निर्णय होना बांकी है । उन्होेंने कहा कि पार्टी ने आश्वीन ३ गते ‘काला दिवस’ मनाने का निर्णय नहीं किया है ।


