Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक में पेशाब अाैर मल का किया गया था प्रयाेग

 
उड़ी हमले के बाद पिछले साल भारतीय सेना ने सीमा पार कर में की थी, यह तो सभी जानते हैं। इससे जुड़ी कहानियां भी समय-समय पर बाहर आई हैं, लेकिन एक बात और सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, सेना ने अपने इस अहम अभियान में तेंदुए के पेशाब और मल का भी उपयोग किया था। इस संबंध में लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निंभोरकर ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के लिए गए जांबाजों ने इस दौरान तेंदुए के पेशाब और मल का उपयोग किया था।

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश के प्रदेश अस्पताल तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थाएँ से मिलेगी निःशुल्क खून  
एएनआई के ट्‍वीट के मुताबिक उन्होंने बताया कि कुत्ते तेंदुए से डरते हैं। अत: सैनिकों ने इन चीजों का इस्तेमाल किया ताकि गांव के कुत्ते न भौंकें और पाकिस्तान की सेना चौकन्नी न हो जाए।
जवानों ने तेंदुओं के पेशाब और मल को अपने साथ रख लिया और गांवों के रास्ते पर छिड़क दिया। यह तरकीब काम कर गई। तेंदुए की गंध पाकर कुत्ते डर के मारे भौंके नहीं और जवानों ने आसानी से यह गांव पार कर लिया।
निंभोरकर ने सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में अपने जवानों से बात की थी लेकिन यह कहां होनी है इसका पता जवानों को ऑपरेशन शुरू होने के एक दिन पहले ही चला। सर्जिकल स्ट्राइक में जवानों ने आतंकियों के तीन लांचिंग पेड नष्ट कर दिए थे, साथ ही 29 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *