पेट्राेलियम पदार्थ मुल्यवृद्धि वापस लेने की माँग
नेपाल यातायात व्यवसायी राष्ट्रिय महासङ्घ ने पेट्रोलियम पदार्थ की मूल्यवृद्धि वापस लेने की माँग की है । ।
महासङ्घ के अध्यक्ष योगेन्द्रनाथ कर्माचार्य ने मङ्गलबार साँझ विज्ञप्ति जारी कर त्याेहार शुरु हाेने से पहले पेट्रोलियम पदार्थ की मूल्यवृद्धि सही नही है यह कहते हुए मुल्य वृद्धि वापस लेने की माँग की है ।
विज्ञप्ति में यह कहा गया है कि त्याेहाराें में यात्री सहज रुप से अा जा सकें इसके लिए असाेज ५ गते से टिकट बुकिंग खुला किया गया है पर ४८ घन्टे के भीतर अगर मूल्य वृद्धि वापस नहीं हुई ताे टिकट बुकिंग खुला नहीं किया जा सकता ।


