Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मौजुदा समय में किसी भी कीमत पर संविधान दिवस नहीं मनाएँगेंः राजपा अध्यक्ष राजेन्द्र महतो

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १९ सेप्टेम्बर ।
कैलाली । राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के अध्यक्षमण्डलीय नेता राजेन्द्र महतो ने कहा– ‘इस संविधान के लिए विरोध जारी रहेगा ।’

कैलाली मे बुधबार आ

योजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधन करतें हुयें उन्होने कहा–अभी के अवस्था मे हमलोग किसी भी कीमत पर संविधान दिवस नहीं मना सकतें हैं ।

महत्तो ने मधेशी लगायत पीछे किए गए समुदाय की माँग पूरी करने की बात का जिक्र करतें हुए उन्होंने कहा कि इस देश में नागरिकों के साथ दो तरह का व्यवहार किया जा रहा हैं ।
आगे कार्यक्रम को सम्बोधन करतें हुयें उन्होने, ‘मौजुदा सरकार नश्लवादी होने के आरोप लगाते हुये कहा कि प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली सरकार अाश्वासन दिया था कि हमलोगों की माँग पूरी की जाएगी लेकिन आज तक हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं ।
उन्होने कैलाली घटना लगायत तराई–मधेश के जिला मे प्रतिशोध के भावना से गिरफ्तार किए गए नेता और कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहाई की माँग भी की ।

यह भी पढें   शब्दों की मर्यादा, कर्मों की चमक और व्यवहार की पहचान ही जीवन की असली पूंजी है : बिमल सरार्फ

इसे भी पढें

विश्व का उत्कृष्ट संविधान एक पक्ष का खून बहा तो दूसरे ने दीवाली मनाई : डा.श्वेता दीप्ति

http://www.himalini.com/विश्व-का-उत्कृष्ट-संविधा.html

पत्रकार सम्मेलन में अध्यक्षमण्डल के दूसरे अध्यक्षमण्डलीय सदस्य अनिल झा ने कहा कि संविधान में किया गया सीमाङ्कन हमलोगों को किसी भी हालत में मान्य नहीं होगा ।

उन्होनें टीकापुर घटना मे संलग्नता के आरोप में गिरफ्तार  सांसद रेशम चौधरी को अपराध पुष्टि न होने तक शपथ ग्रहण करवा के संसद मे भाग लेने के अवस्था राज्य को मिलानें की बात पर जोर दिया । साथ नेता झा ने आगे कहा, ‘ मौजुुदा सरकार मधेश मुद्दा और पहिचान अधिकार सहित के इस संविधान में उल्लेख करना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com