Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के ४ कार्यकर्ता रिहा, १३ अभी भी हिरासत में

 


रोशन झा, ६ भाद्र २०७५, सुन्सरी । असोज ३ गते संविधान दिवस को काला दिन बताते हुए शान्तिपूर्ण बिरोध प्रदर्शन करने के क्रम में मधेस के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किए गए स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के नेता तथा कार्यकर्ताओं में से ४ को कल रिहा कर दिया गया है । इससे पहले ही असोज ३ और ४ गते को दो सय से अधिक कार्यकर्ता रिहा हो चुकेे है।
प्रदेश नं १ के सुन्सरी और मोरंग से गिरफ्तार हुए ३ दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं में मोरंग में ९ और सुन्सरी में ४ लोग नेपाल पुलिस की हिरासत में अभी है।
सिरहा जिले से १. देवकान्त सिंह, २. बिषणु चौधरी, ३. बालेश्वर यादव और सुन्सरी से ४. धिरेन्द्र सिंह यादव को कल शाम रिहा कर दिया गया है।
सार्वजनिक शान्ति बिरुद्ध के कसुर में १३ लोगों को हिरासत में रखा गया है।
जिल्ला प्रहरी कार्यालय सुन्सरी के हिरासत में १. श्याम सुन्दर मंडल २. सिताराम पंडित ३. जय प्रकाश मधेसी और ४. भवानी मेहता तथा जिला प्रहरी कार्यालय मोरंग के हिरासत में १. श्रीराम चौधरी २. नूर मोहम्मद ३. रमेश दास ४. कोशिला महतो ५. प्रवीण कुमार महतो और ईलाका प्रहरी कार्यालय रंगेली के हिरासत में ६. गणेश राउत ७. बुद्धि माझी ८. शुसिल कुमार मंडल ९. दसरथ मुखिया को जिल्ला प्रशासन कार्यालय सुन्सरी और मोरंग से एक सप्ताह का समय लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही है।
नेपाल के मुलुकि ऐन २०७३ (कार्यान्वयन २०७५ श्रावण ३१) परिच्छेद २ अन्तर्गत सार्वजनिक शान्ति बिरुद्ध के अपराध में कम से कम ६ महिना कैद तथा ५००० जुर्माना तथा ज्यादा से ज्यादा १ साल कैद और १०००० जुर्माना का प्रावधान है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *