Tue. Jul 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साल भर पहले ही आदित्य से शादी कर चुकी हैं रानी मुखर्जी?

Rani-Mukherjee-Aditya
 

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रानी मुखर्जी मिस से मिसेज़ बन चुकी हैं। चौंकिए मत, यह कोई अफवाह नहीं बल्कि सच है। आखिरकार रानी मुखर्जी ने अपने साथिया के नाम की मेहंदी लगा ही ली।

Rani-Mukherjee-Aditya
साल भर पहले ही आदित्य से शादी कर चुकी हैं रानी मुखर्जी?

फिल्म बंटी-बबली में लोगों को चकमा देने वाली बबली ने रियल लाइफ में भी अपने फैन्स को चकमा दे दिया है।

सालों से रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के अफेयर की खबरें आती रही हैं, लेकिन इन दोनों ने इस रिश्ते पर पब्लिकली कभी अपनी रजामंदी नहीं जताई है। रानी हमेशा इस बात से इनकार ही करती रही हैं। लेकिन आप यह सुनकर चौंक जाएंगे कि एक दूसरे को जस्ट फ्रेंड बताने वाले रानी और आदित्य साल भर पहले ही शादी कर चुके हैं।

यश राज बैनर से सूत्र ने बताया कि रानी और आदित्य पिछले साल दीपावली के आस-पास शादी कर चुके हैं। लेकिन अभी दोनों ही नहीं चाहते कि लोगों को यह बात पता चले। दरअसल रानी इस साल दो फिल्मों, तलाश और अईयां में नजर आने वाली हैं। दोनों ही नहीं चाहते कि उनके शादी की खबर से रानी की इन फिल्मों पर कोई असर पड़े।

सूत्र ने बताया कि यश राज बैनर में हर कोई रानी को भाभी कहकर ही बुलाता है। रानी और आदित्य ने रानी का बर्थडे भी लंदन में साथ ही मनाया था। दोनों ने साथ मिलकर बर्थडे केक भी काटा। लेकिन इस बेहद प्राइवेट पार्टी में शाहरुख और कटरीना के अलावा किसी को इन्वाइट नहीं किया था। शुक्रवार को ही रानी और आदित्य को बांद्रा के एक होटल में रोमांटिक डिनर करते हुए देखा गया। हाल ही में आदित्य चोपड़ा ने डेढ़ करोड़ की ऑडी कार भी गिफ्ट की थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed