Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश के विकास और समृद्धि के लिए ठोस नीति आवश्यक हैंः उप-प्रधान एवं रक्षा मंत्री पोखरेल

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २३ सेप्टेम्बर ।
उप–प्रधान एवं रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल ने कहा कि देश को आर्थिक विकास और समृद्धि की राह पर ले चलने के लिए क्षेत्र की विशिष्टता की पहचान किया जाना जÞरूरी है ।
काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षामंत्री पोखरेल ने कहा कि देश विकास और समृद्धि के लिए ठोस नीति आवश्यक है । उनका कहना था कि कृषि, ऊर्जा, पर्यटन उद्योग जैसे क्षेत्रों की पहचान कर देश में आर्थिक विकास और समृद्धि लाई जा सकती है ।
इसितरह, प्रधानमंत्री एवं नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा कि सरकार जनता के विश्वास और भरोसे को देश की समृद्धि में लगाना चाहती है ।
वाम प्रजातांत्रिक आंदोलन की नेत्री सहाना प्रधान के चौथे स्मृति दिवस के मौके पर शनिबार नेकपा पार्टी मुख्यालय धूम्रवाराही में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ओली ने ये बात कही । उन्होंने कहा कि सरकार के पास समृद्धि का स्पष्ट दृष्टिकोण, नीति तथा कार्यक्रम और जनता का विश्वास व भरोसा है ।
उन्होंने सरकार को सहाना प्रधान जैसे अग्रजों के महान उद्देश्यों को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध बताया ।
कार्यक्रम में नेकपा के दूसरे अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड, वरिष्ठ नेता झलनाथ खनाल, नेता वामदेव गौतम लगायत ने नेत्री प्रधान की प्रशंसा की थी ।
वि. सं. २०४६ के जनआंदोलन में नेत्री प्रधान ने वाम मोर्चा की बतौर अध्यक्ष संयुक्त आंदोलन का संचालन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com