Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा को ही हरदम विश्वास करना चाहिए, जनता को ऐसी बाध्यता नहीं हैः प्रचण्ड

 

चितवन, २४ सितम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि वर्तमान सरकार जनता के पक्ष में काम करने में असफल रहेगी तो नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के विकल्प तलाश होने लगेगा । प्रचण्ड को कहना है कि परिणामजन्य काम जनता को मिलनी चाहिए, तब ही वर्तमान सरकार और पार्टी पर विश्वास कायम रह सकता है । जिला समन्वय समिति चितवन द्वारा साेमबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि आज स्थानीय तहों से केन्द्र तक नेकपा के पक्ष में बहुमत है, ऐसी अवस्था में भी जनता के पक्ष में काम नहीं होगी तो कब होगी ?
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘विकास निर्माण और रचनात्मक कामों में प्रतिपक्ष की ओर से सहयोग के लिए आश्वासन मिला है । स्थानीय स्तर से केन्द्र तक ही हमारी सरकार है, ऐसी अवस्था में कुछ नहीं कर पाएंगे तो दोष किस को देंगे ?’ उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास दिया है, उसके अनुसार जिम्मेवारीपूर्वक काम करना चाहिए । अध्यक्ष प्रचण्ड ने आगे कहा– ‘अगर हम लोग काम करने में असफल होंगे तो जनता हम लोगों के प्रति ही आशावादी होंगे, इसकी जरुरत नहीं है, जनता विकल्प तलाश करेंगे, अगर ऐसी अवस्था आएगी तो कम्युनिष्ट पार्टी के लिए यह दुर्भाग्य होगी ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा कि आज अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थिति भी नेपाल के अनुकूल है । उन्होंने कहा कि चीन, भारत और नेपाल मिलकर संयुक्त रुप में बड़े–बड़े परियोजना निर्माण किया जा सकता है । उन्होंने कहा– ‘१२–१५ हजार मेगावाट की विद्यतु परियोजना निर्माण कर हम लोग अन्तरदेशिय सम्बन्ध को मजबूत बना सकते हैं, हमारी ध्यान इसकी ओर जाना जरुरी है ।’ अध्यक्ष प्रचण्ड को मानना है कि बुढी गण्डकी के संबंध में सरकार द्वारा हाल ही में किया गया निर्णय प्रशंसनीय है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *