Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. ७ में राजधानी विवाद, शुरु हो गया आन्दोलन

 

धनगढी, २७ सितम्बर । प्रदेश नं. ७ स्थित प्रदेश संसद् ने प्रदेश राजधानी गोदावरी प्रस्ताव करने के कारण धनगढीबासी आम हडताल में उतर गए हैं । धगगढीबासियों का कहना है कि वर्तमान अस्थायी राजधानी को ही स्थायी राजधानी बनाना चाहिए । यही मांग के साथ बिहीबार के लिए धनगढीबासी ने आम हताडल घोषणा किया है ।
हडताल के कारण यातायात, बाजार, शिक्षण संस्था तथा उद्योग प्रभावित हो गया है । आन्दोलनकारियों ने प्रदेशसभा भवन के आगे टायबर बाल कर प्रदर्शन किया है । प्रदर्शन में धनगढी गरपालिका के मेयर नृप वड भी सहभागी हैं, वड कांग्रेस नेता हैं । आन्दोलनरत पक्ष को कहना है कि वन तथा भू–माफिया से प्रभावित होकर स्थायी राजधानी स्तान्तरण करने का निर्णय किया हे ।
स्मरणीय है, केन्द्र सरकार ने कैलाली सदरमुकाम धनगढी को अस्थायी राजधानी घोषणा किया था । प्रदेश सभा द्वारा नाम और स्थायी राजधानी सिफारिश के लिए गठित समिति ने प्रदेश की नाम सूदरपश्चिम और स्थायी राजधानी गोदावारी सिफारिश किया है । उक्त सिफारिश प्रदेशसभा में विचारधानी है । प्रदेशसभा से पास होने से पहले ही धनगढीबासी आन्दोलित हो गए है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *