Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस ने किया प्रदेशसभा बैठक अवरुद्ध

 

धनगढी, २८ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस ने प्रदेश नं. ७ स्थित प्रदेशसभा बैठक अवरुद्ध किया है । प्रदेश राजधानी संबंधी विवाद के कारण कांग्रेस ने शुक्रबार आयोजित बैठक को अवरुद्ध किया है । प्रदेश सभा बैठक शुरु होते ही कांग्रेस सांसदों ने उठकर विरोध किया था ।
कांग्रेस सांसदों ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश राजधानी गोदावरी बनाने तैयारी करने के कारण बैठक अवरुद्ध करना पड़ा है । कांग्रेस सांसद कर्ण मल्ल ने कहा कि प्रदेश राजधानी स्थान्तरण संबंधी विषय में अभी तक उनको नहीं पूछा गया है । उन्होंने कहा– ‘मैं भी इस प्रदेश का सांसद् हूं, लेकिन आज तक आप की राय क्या है, यह नहीं पूछा गया है । उन्होंने कहा कि प्रदेश राजधानी के लिए सर्वपक्षीय और सर्वदलीय विचार–विमर्श होना आवशयक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *