कर संबंधी विषयों को लेकर अराजकता मचानेवालों को कारवाही की जाएगीः मन्त्री पोखरेल
ललितपुर, १ अक्टूबर । कार्यवाहक प्रधानमन्त्री एवं रक्षा मन्त्री ईश्वर पोखरेल ने कहा है कि कर संबंधी अरजाकता मचानेवालों को कड़ा कारवाही की जाएगी । उनका मानना है कि कई भी दुबारा कर नहीं लिया जाएगा । व्यवसायियों को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कई दुबारा कर लिया जाता है तो उसके विरुद्ध प्रतिकार में उतर आईए ।
सोमबार ललितपुर उद्योग वाणिज्य संघ की ३९वें वार्षिक साधारण सभा को सम्बोधन करते हुए मन्त्री पोखरेल ने कहा– ‘स्थानीय, प्रदेश और स.घ सरकार के बीच कानून संबंधी अन्तिम निर्णय नहीं हो पाया है, जिसके चलते कर संबंधी अराजकता दिखाई दिया है, उस को हम लोग जल्द ही समाधान करेंगे ।’ उनको कहना है कि जनता को असुविधा सिर्जना कर सरकार कर लगाने की पक्ष में नहीं है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उद्योग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष भवानी राणा ने कहा कि व्यवसायी दोबारा कर देने के लिए बाध्य हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि स्थानीय और प्रदेश सरकार दुबारा कर लेते हैं । अध्यक्ष राणा ने कहा कि कर की दायरा बढ़ाना चाहिए और दुबारा कर किसी से भी नहीं लेना चाहिए ।

