चीनी के मूल्यवृद्धि पर रणनीति तैयार करनें के लिए सरकार नें किया कार्यदल का गठन

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ८ अक्टूवर ।
सरकार ने चीनी उत्पादन तथा वितरण प्रणाली की सही स्थिति को समझते हुए रण्नीति तैयार करने के लिए एक कार्यदल का गठन किया है ।
मंत्रिपरिषद की बैठक ने कार्यदल का गठन किया है, जिसके संयोजक राष्ट्रीय योजना आयोग के कृषि क्षेत्र से संबंधित सदस्य और सरोकारी निकायों से सात सदस्य हैं ।
मंत्रिपरिषद की बैठक ने गोरखापत्र संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर पत्रकार कृष्णमुरारी भंडारी को नियुक्त किया है । वहीं गोरखापत्र के निवर्तमान अध्यक्ष गोविंद पोखरेल के इस्तीफे को स्वीकृत करते हुए संस्थान के महाप्रबंधक वसंत प्रकाश उपाध्याय से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण लेने का निर्णय भी बैठक ने किया ।
इसी तरह संचारगृहों में कार्यरत पत्रकारों और कर्मचारियों के न्यूनतम पारिश्रमिक में २५ प्रतिशत की बढ़ोतरी समेत अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय सरकार ने किए, ये जानकारी सरकार के प्रवक्ता एवं संचार तथा सूचना प्रविधि मंत्री गोकुल प्रसाद बाँस्कोटा ने दी ।

