Sun. Mar 23rd, 2025

आज का राशिफल दिनांक 9 अक्‍टूबर : इन लोगों से नाराज रहेंगी लक्ष्‍मी, ये उपाय करेंगे मदद

1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। आज विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। आईटी और एमबीए फील्ड के स्टूडेंट्स विदेश जाने की योजना बनाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में समयाभाव की बाधा रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान हो सकते हैं। लाल और सफेद रंग शुभ है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। सरकारी सेवा के लोगों का सफलता से मन हर्षित रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर नाराज नहीं होते। कार्य स्थल का वातावरण अपने अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। लव लाइफ डिस्टर्ब रहेगी। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है। इंजीनियरिंग और एमबीए के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। नीला और हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट होगा। गाय को केला खिलाएं।

 

3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयास करें। धन के अनायास व्यय होने की संभावना रहेगी। एमबीए और इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आईटी तथा मीडिया फील्ड के जातकों का जॉब में सफलता से मन हर्षित रहेगा। प्रेम में भावुकता प्रभावी रहेगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। सफेद और नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 23 मार्च 2025 रविवार शुभसंवत् 2081

 

4. कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : प्रशासनिक और न्यायिक सेवा में कार्यरत लोगों का आज का दिन बहुत सफल रहेगा। छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मेडिकल और वकालत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। सफेद और नारंगी रंग शुभ है। चीनी का दान फलीभूत होगा। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

 

5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : जॉब में प्रगति का समय है। लेखन तथा पत्रकारिता से जुड़े जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का व्यय होगा। प्राकृतिक सौंदर्य के दामन में प्रेम का आनन्द उठाएंगे। आपका रोमांटिक अंदाज आपके जीवन को प्यार से भर देगा। लाल और पीला रंग शुभ है। बीपी और मधुमेह के रोगी सावधानी बरतें। शिव जी का ध्यान करते रहें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

 

6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : आर्थिक कार्यों में संलग्नता से मन प्रसन्न रहेगा। धन का आगमन हो सकता है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही अपना प्रोजेक्ट पूर्ण कर पाएंगे। प्रेम में विवाह की परिणती के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। नीला रंग समृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। बीपी से शारीरिक कष्ट होगा। किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र का दान करें।

 

7. तुला राश‍िफल / Libra Horoscope Today : वित्तीय मामले हल होंगे। आपके परिवार के प्रयास से कोई लंबित कार्य पूर्ण होगा। आईटी, मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपनी मेहनत से अपने अधिकारी का मन मोह लेंगे। लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है। स्वास्थ्य सुख बेहतर नहीं रहेगा। यूरिन प्रॉब्लम आ सकती है। गो माता को गुड़ खिलाएं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 22 मार्च 2025 शनिवार शुभसंवत् 2081

 

8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : बहुत दिनों से लंबित कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल के स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आज टूरिंग और स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा। राशियेश रंग लाल उन्नति में सहायक है। गेहूं का दान करें। श्री बजरंग बाण का पाठ करें।

 

9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : आज घर के कार्यों में आपकी व्यस्तता रहेगी। मन कार्यों के दबाव से परेशान रहेगा। इंजीनियरिंग और मेडिकल फील्ड के छात्रों के लिए नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। आईटी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। प्यार में समय नहीं दे पाएंगे। दूर से ही सही संपर्क में रहेंगे। पीला और सफेद रंग शुभ है। मधुमेह और बीपी से परेशानी रहेगी। गाय को हरा चारा खिलाएं। बहते जल में तिल का दान करें।

 

10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आज असत्य से बचने का दिन है। मैनजमेंट, आईटी और मीडिया के लोगों को आज बहुत समय देना होगा, तभी ऑफिस वर्क पूरा हो पाएगा। प्रेम में छोटी बातों को इग्नोर करना होगा। हरा रंग शुभ है। शनि की साढ़े साती का असर पड़ेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में धन का प्रयोग सही जगह होगा। उड़द का दान करें। माता काली मंदिर में कपूर जलाएं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 मार्च 2025 गुरुवार शुभसंवत् 2081

 

11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और मीडिया में जॉब करने वाले खुश रहेंगे। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। प्यार में आज समय देंगे। डिनर बाहर होगा। जीवन साथी की मधुर बातें आज आपको खुश कर देंगी। नीला और सफेद आज का आपका शुभ रंग है। तिल का दान करें। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें। बहते जल में कोयला प्रवाहित करें।

12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : आईटी और मीडिया फील्ड के जातक नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सेल्स और मार्केटिंग के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। आज धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। प्रेम में आशातीत सफलता मिलेगी। आज दिल की बात जुबां पर लाएं। विवाह की डेट फाइनल हो सकती है। जीवन साथी के क्रोध को लेकर चिंतित रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें। पिता और गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *