Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुदूर पश्चिम की राजधानी में पुनर्विचार करने के लिए आग्रह

 

काठमांडू, ९ अक्टूबर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने कहा है कि सुदूरपश्चिम प्रदेश की राजधानी गोदावरी रखने के लिए जो निर्णय किया गया है, उसमें पुनर्विचार होना चाहिए । आइतबार सम्पन्न पार्टी केन्द्रीय कार्य समिति बैठक ने यह निर्णय किया है । कांग्रेस नेताओं को कहना है कि भौतिक पूर्वाधार और वातावरणीय दृष्टिकोण से कैलाली जिला स्थित गोदावरी नगरपालिका में प्रदेश राजधानी रखना विल्कूल ठीक नहीं है । कांग्रेस ने कहा है कि यह निर्णय अपरिपक्व और विकास विरोधी है । कांग्रेस ने यह भी दावा किया है निर्णय में भू तथा वन माफिया के चलखेल से प्रधावित है ।
प्रदेश राजधानी विवाद के संबंध में कांग्रेस ने आगे कहा है– ‘वातावरणीय दृष्टिकोण से वन क्षेत्र नष्ट हो जाएगा, वन्यजन्तु की आवागमन अवरुद्ध हो जाता है और पर्यावरणीय समस्या सिर्जना हो सकती है, प्राकृतिक प्रकोप बढ़ सकता है और निचले तटीय क्षेत्र में बाढ़, भू–क्षय हो सकती है, जिसके चलते मरुभूमिकरण की समस्या बढ़ सकती है ।’
पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा की अध्यक्षता में पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में सम्पन्न बैठक ने यह भी कहा है कि सरकार शान्ति सुरक्षा कायम करने के लिए और अधिक मूल्यवृद्धि नियन्त्रण के लिए पूर्ण असफल साबित हो चुका है । जारी विज्ञप्ति मे कहा गया है– ‘पर्व–त्योहारों के समय में उपभोग्य वस्तुओं में अधिक मूल्य वृद्धि हो रही है, शान्ति सुरक्षा नहीं है, निर्मला पन्त के ऊपर बलात्कार कर हत्या करनेवालों के ऊपर महीनों तक कारवाही नहीं हो रही है । इस तरह का अवस्था आना दुःखद है, सरकार को जिम्मेवार होनी की जरुरत है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com