जनप्रतिनिधियों को पार्टी घोषणा पत्र के अनुसार काम करनी चाहिएः मुख्यमन्त्री गुरुङ
कास्की, ९ अक्टूबर । गण्डकी प्रदेश के मुख्यमन्त्री तथा नेकपा के प्रदेश इञ्चार्ज पृथ्वीसुब्बा गुरुङ ने पार्टी निकट जनप्रतिनिधियों को कहा है कि पार्टी घोषणापत्र के अनुसार काम करने की जरुरत है । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी प्रदेश संगठन कमिटी गण्डकी द्वारा सोमबार आयोजित प्रदेश स्तरीय स्थानीय सरकार प्रमुख की अन्तरक्रिया कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मुख्यमन्त्री गुरुङ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को पार्टी घोषणापत्र कार्यान्वयन करना चाहिए ।
मुख्यमन्त्री गुरुङ को मानना है कि जनप्रतिनिधियों को व्यक्तिगत इच्छा के अनुसार नहीं, संस्थागत निर्णय के अनुसार ही आम जनता के बीच में काम करना चाहिए । उन्हो ने कहा कि व्यक्तिगत निर्णय के कारण आर्थिक अराजकता सिर्जना हो सकती है, जिसके चलते पार्टी बदनाम हो सकती है । मुख्यमन्त्री गुरुङ ने आगे कहा– ‘किसी भी व्यक्ति की ओर से समग्र पार्टी के ऊपर प्रभाव पड़नेवाला काम नहीं होना चाहिए । जो भी खर्च किया जाता है, वह नियमसंगत और पारदर्शी होना चाहिए । जिसके चलते अगले चुनाव में हम लोग गर्व के साथ जनता में जा सकें ।’

