सीके राउत की ओर संकेत करते हुए सेनापति थापा ने कहा– विखण्डनकारी तत्व के ऊपर सेना सतर्क है
काठमांडू, ११ अक्टूबर । नेपाली सेना के प्रधानसेनापति पूर्णचन्द्र थापा ने कहा है कि विखण्डनकारी और संविधान विरोधी तत्व के ऊपर सेना सतर्क है । उनका संकेत सीके राउत और विप्लव माओवादी की ओर था । सेनापति थापा को यह भी कहना है कि ऐसे तत्व की गतिविधि को नेपाली सेना सुक्ष्म अध्ययन कर रही है । दशहरा के शुभकामना आदन–प्रदान होतु आर्मी अफिसर्स क्लब में बिहीबार आयोजित एक विशेष समारोह में सेनापति थापा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान और भौगोलिक अखण्डता को सुनिश्चित करना नेपाली सेना का परम कर्तव्य है ।
कार्यक्रम में सेनापति थापा ने कहा– ‘नेपाली सेना संविधान विरोधी और विखण्डनकारी तत्व के गतिविधि से उत्पन्न सम्भावित सुरक्षा चुनौती के संबंध में सुक्ष्म अध्ययन कर रहा है । संविधान द्वारा प्राप्त जिम्मेवारी निर्वाह करते हुए राष्ट्रीय स्वाभिमान और भौगोलिक अखण्डता कायम रखना सेना की परम कर्तव्य है ।’ सेनापति थापा को यह भी कहना है कि आन्तरिक द्वन्द्व की समाधान राजनीतिक माध्यम से ही होना ठीक रहेगा । उन्होंने चेतावनीपूर्ण भाषा में आगे कहा– ‘समस्या समाधान के लिए अन्य विकल्प भी है, यह भूलना नहीं चाहिए ।’ उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय निर्देशन प्राप्त होता है तो सम्भावित सुरक्षा चुनौती और संकट को सम्बोधन करने के लिए नेपाली सेना तैयार है ।

