बडी बिल्डिंग मिस्टर मोरंग का फाइनल प्रतियोगिता 14 अक्टूबर को

माला मिश्रा बिराटनगर
युवा ,युवतियों को शारीरिक सुगठन के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से मोरंग जिला स्तरीय बडिबिल्डिंग प्रतियोगिता बिरेन्द्र सभा गृह में 14 अक्टूबर रविबार को होगा जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है । उपरोक्त जानकारी आयोजक कमिटी के अध्यक्ष अमलेश कर्ण महासचिव नबीन बिक्रम शाह ने दी । आयोजक संस्था के द्वारा बताया कि युवा युवती जो ड्रग्स सेवन के लत में फसे उनके बीच जनचेतना लाना , खेल के प्रति आकर्षित करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है । प्रतियोगिता में प्रथम आनेवाले को मिस्टर मोरंग का खिताब मिलेगा । प्रतियोगिता में एक से पांचवे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार दे सम्मानित भी किया जाएगा । कार्यक्रम को भब्य और सभ्य रूप से संचालन हेतु संस्था के उपाध्यक्ष उमेश कार्की ,कोषाध्यक्ष सूरज मिश्रा , सह कोषाध्यक्ष किशोर पोखरेल ,नगर अध्यक्ष सागर डंगोल , नगर कोषाध्यक्ष अभिराज मिश्रा ,परवेज खान सक्रिय रूप से लगे हुए है ।

