Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बामदेव को सांसद् बनाने की बात षडयन्त्रपूर्णः मन्त्री पोखरेल

 

काठमांडू, १३ अक्टूबर । उपप्रधान तथा रक्षा मन्त्री एवं नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के सचिवालय सदस्य ईश्वर पोखरेल ने कहा है कि बामदेव गौतम को सांसद् बनाने के लिए पार्टी के भीतर आज तक कोई भी औपचारिक विचार–विमर्श नहीं की गई है । दशहरा, दीपावली तथा छठ पर्व के अवसर पर शनिबार आयोजित चियापान कार्यक्रम में पत्रकारों से मन्त्री ज्ञावली ने दावा किया कि गौतम को सांसद् बनाने की बात षडयन्त्रमूलक ढंग से आया है ।
मन्त्री पोखरेल ने कहा– ‘काठमांडू–७ से निर्वाचित सांसद रामवीर मानन्धर को इस्तिफा दिलाकर नेता गौतम को उम्मीदवार बनाने की बात पार्टी के भीतर आया ही नहीं है, इसीलिए इसके संबंध में ज्यादा बोलने की जरुरत नहीं है । लेकिन गौतम को सांसद बनाने की विषय देश को अस्थिरता की ओर ले जाने के लिए किया गया षडयन्त्र है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *